चेन्नईयिन एफसी ने बेंगलुरू एफसी से 1-1 से ड्रा खेला

Ads

चेन्नईयिन एफसी ने बेंगलुरू एफसी से 1-1 से ड्रा खेला

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 10:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

चेन्नई, 14 अक्टूबर (भाषा) चेन्नईयिन एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में बेंगलुरू एफसी से 1-1 से ड्रा खेला।

रॉय कृष्णा ने पांच मिनट के भीतर गोल कर बेंगलुरू को बढ़त दिलायी लेकिन प्रशांत करूथाडाथकुनी ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर कर दिया।

अब बेंगलुरू की टीम 22 अक्टूबर को गत चैम्पियन हैदराबाद एफसी से भिड़ेगी जबकि चेन्नईयिन का सामना 21 अक्टूबर को एफसी गोवा से होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द