चेसेबल मास्टर्स : डिंग लिरेन ने प्रज्ञानानंदा पर बढत बनाई

Ads

चेसेबल मास्टर्स : डिंग लिरेन ने प्रज्ञानानंदा पर बढत बनाई

  •  
  • Publish Date - May 26, 2022 / 10:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

चेन्नई, 26 मई ( भाषा ) दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी डिंग लिरेन ने भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा के खिलाफ मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स आनलाइन टूर्नामेंट के फाइनल में पहले दिन 2.5 . 1.5 से बएत बना ली ।

पहला गेम हारने वाले 16 वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने मजबूती से वापसी करके दूसरा गेम जीता । लिरेन ने हालांकि तीसरे गेम में फिर उसे हराया । इस मुकाबले से पहले प्रज्ञानानंदा ने अपने 11वीं कक्षा के इम्तिहान दिये थे ।

चौथे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने 39 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई । दूसरे दिन के मुकाबले से पहले लिरेन के पास एक अंक की बढत है।

दूसरे दिन चार गेम और जरूरत पड़ने पर टाइब्रेकर होगा ।

भाषा मोना

मोना