जेसिका पेगुला को हराकर कोको गॉफ विंबलडन सेमीफाइनल में

Ads

जेसिका पेगुला को हराकर कोको गॉफ विंबलडन सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 09:12 PM IST

लंदन, सात जुलाई (एपी) कोको गॉफ ने मंगलवार को यहां खराब शुरुआत से उबरते हुए जेसिका पेगुला को हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस ऑल अमेरिकन क्वार्टर फाइनल मैच में गॉफ ने अपनी हमवतन पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया।

जब पेगुला ने पहले मैच प्वाइंट पर कमजोर बैकहैंड शॉट को नेट में खेला तो दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गॉफ ने खुशी से अपने हाथ हवा में उठाए।

बाइस साल की गॉफ इस जीत के साथ मारिया शारापोवा के बाद चारों ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। शारापोवा ने 2007 फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऑल इंग्लैंड क्लब में गॉफ इससे पहले छह बार खेल चुकी थीं लेकिन कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थीं।

शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए गॉफ का मुकाबला नाओमी ओसाका और कैरोलिना मुचोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

दोपहर में जब मैच शुरू हुए तो तापमान 29 डिग्री सेल्सियस (84 डिग्री फारेनहाइट) था और इसके 31 डिग्री सेल्सियस (88 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ने की उम्मीद थी।

अपने मैच की शुरुआत में गॉफ ने चेयर अंपायर से पूछा, ‘‘क्या आपके पास आइस पैक है?’’

इस अमेरिकी खिलाड़ी ने नीले रंग के आइस पैक जैसी चीज को अपने गालों और जांघों के ऊपरी हिस्से पर लगाया।

एपी सुधीर मोना

मोना