नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) अलायंस इंश्योरेंस ब्रोकर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में समूह स्वास्थ्य बीमा के 1.5 लाख से अधिक दावों का निपटान किया। इस दौरान कुल 1,100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 96 प्रतिशत दावों का निपटान 10 कार्य दिवस के भीतर किया।
बयान के अनुसार, कर्मचारी लाभ से जुड़े उसके उत्पादों के तहत कर्मचारियों और उनके आश्रितों सहित 58 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष के दौरान 1,600 करोड़ रुपये के प्रीमियम का प्रबंधन किया।
कंपनी ने कहा कि पिछले दो साल में दावों की संख्या में लगभग आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह नियोक्ताओं की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा के बढ़ते उपयोग और इसके विस्तार को दर्शाता है।
भाषा योगेश अजय
अजय