कोको गाफ ने सोफिया केनिन को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के साथ आगाज किया

Ads

कोको गाफ ने सोफिया केनिन को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के साथ आगाज किया

  •  
  • Publish Date - January 13, 2025 / 11:52 AM IST,
    Updated On - January 13, 2025 / 11:52 AM IST

मेलबर्न, जनवरी (एपी) अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने 2020 की चैम्पियन सोफिया केनिन को सीधे सेटों में 6 . 3, 6 . 3 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने अभियान की शुरूआत की ।

गाफ ने नवंबर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता था और पिछले सप्ताह युनाइटेड कप जीतकर अपनी तैयारियां पुख्ता की ।

अमेरिकी ओपन 2023 चैम्पियन गाफ मार्वल से प्रेरित बॉडीसूट और स्कर्ट पहनकर खेल रही हैं ।

अमेरिका के ही 20 बरस के एलेक्स मिचेलसेन ने 2023 आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता स्टेफानोस सिटसिपास को पहले ही दौर में 7-5, 6-3, 2-6, 6-4 से हराकर उलटफेर कर दिया ।

गाफ का सामना अब ब्रिटेन की जोडी बराज से होगा ।

एपी मोना

मोना