कोपा डेल रे : सेविला ने मेस्सी के 900वें मैच में बार्सीलोना को हराया

कोपा डेल रे : सेविला ने मेस्सी के 900वें मैच में बार्सीलोना को हराया

कोपा डेल रे : सेविला ने मेस्सी के 900वें मैच में बार्सीलोना को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: February 11, 2021 5:41 am IST

मैड्रिड, 11 फरवरी ( एपी ) लियोनेल मेस्सी को कैरियर के 900वें मैच में पराजय का सामना करना पड़ा जब सेविला ने कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सीलोना को 2 . 0 से मात दी ।

मेस्सी ने गोल करने के कुछ मौके गंवा दिये जिसका फायदा उठाते हुए सेविला ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की । उसके लिये पहले हाफ में जुलेस काउंडे और दूसरे हाफ में इवान रेकिटिच ने गोल दागे ।

दूसरा चरण 27 फरवरी को खेला जायेगा ।

एक अन्य सेमीफाइनल में एथलेटिक बिलबाओ का सामना लेवांटे से होगा ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में