FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप मैचों की अनधिकृत स्ट्रीमिंग पर अदालत ने लगायी रोक

Ads

मद्रास उच्च न्यायालय ने कई देशों के केबल और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 20 नवंबर से कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के भारत में अनधिकृत प्रसारण पर रोक लगा दी है।

  •  
  • Publish Date - November 19, 2022 / 10:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

FIFA World Cup 2022: चेन्नई, 19 नवंबर ।  मद्रास उच्च न्यायालय ने कई देशों के केबल और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 20 नवंबर से कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के भारत में अनधिकृत प्रसारण पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति एम सुंदर ने शुक्रवार को वायकॉम-18 मीडिया की अर्जी पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए यह रोक लगायी है।

उन्होंने अपने आदेश में कहा कि याचिकर्ता के पास इस आयोजन का कॉपीराइट (प्रसारण का विशेषाधिकार) है और अगर वादी के पक्ष में व्यादेश नहीं दिया जाता है, तो उसे अपूरणीय क्षति हो सकती है

अदालत ने कहा कि यह रोक 16 दिसंबर तक जारी रहेगी और मामले की अगली सुनवायी उसी तिथि को होगी।

read more: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ कई बार किया रेप.. गर्भवती होने पर खेला हैवानियत का खेल

read more:  Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान असम CM हिमन्ता बिश्व शर्मा का बड़ा बयान, कहा- मोदी को जिताओ वरना…