Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग
Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग

Sumith Fernando Death: Live मैच में खिलाड़ियों से विवाद के बाद कोच की मौत, पूर्व कप्तान को भी दें चुके है कोचिंग /image: Social Media
- क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच सुमित फर्नांडो की मौत
- पुलिस ने 17 वर्षीय स्कूली खिलाड़ी को कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया
- मृतक कोच ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस को भी स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी
कोलंबो। Sumith Fernando Death: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस (Former cricket captain Kusal Mendis) को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी।
17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार (Cricket Match Fight)
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले (Sri Lanka Cricket Coach Death) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
मैच के दौरान पानी को लेकर हुआ विवाद (Colombo Cricket Match)
Sumith Fernando Death पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित फर्नांडो (Sri Lanka Cricket Coach Death) भी इस विवाद में शामिल हो गए और कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
कुसल मेंडिस को भी दी थी कोचिंग (Kusal Mendis Coach)
Sumith Fernando Death फर्नांडो मोरातुवा स्थित प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके थे। उनके मार्गदर्शन में कुसल मेंडिस सहित कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था। बाद में फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंव एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर (पिच प्रभारी) के रूप में भी कार्य किया। फर्नांडो का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया।
ये भी पढ़ें
- CG All Liquor Shops Closed Tomorrow: आज ही कर लें स्टॉक फुल! कल नहीं मिलेगा मदिरा, छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला
- Uttarakhand Tunnel Accident: निर्माणाधीन टनल में दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
- CG Me Barish Ka Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी अति भारी बारिश, आज रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कोलंबो में क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान कोच सुमित फर्नांडो भी विवाद में शामिल हुए और उन पर कथित रूप से हमला किया गया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Sumith Fernando Death: Sri Lanka cricket coach dies after clash with players during match
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pmआप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pmपंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pm