टीम इंडिया के खिलाड़ी विदेश दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जा सकेंगे, विराट फैसला
टीम इंडिया के खिलाड़ी विदेश दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जा सकेंगे, विराट फैसला
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आखिरकार कप्तान विराट कोहली की बात मान ली है। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी पत्नी या गर्ल फ्रेंड को विदेशी दौरों पर साथ ले जा सकेंगे। बोर्ड में नियुक्त प्रशासकों की समिति ने इस पर सहमति दे दी है।
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने बोर्ड के सामने यह मांग रखी थी कि इस संबंध में मौजूदा नीति में बदलाव किया जाए। इससे पहले बीसीसीआई ‘नो वाइव्स-गर्लफ्रेंड पॉलिसी‘ अपनाता था। हालांकि इसके बाद उसने इस नीति में बदलाव कर यह नियम बनाया था कि क्रिकेटर्स, कोच और सपॉर्ट स्टाफ की पत्नियां या गर्लफ्रेंड दो सप्ताह के लिए विदेशी दौरों पर जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें-दीवाली में केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर, इस राज्य में डबल धमाका
अब कप्तान की इस मांग पर विचार करने के बाद समिति इस नतीजे पर पहुंची है कि विदेशी दौरों पर पत्नी या गर्लफ्रेंड होने से कोई नुकसान नहीं है। लेकिन वे उन्हें दौरा शुरू होने के 10 दिन बाद ही जॉइन कर पाएंगी।
साल 2015 में जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चीफ एग्जीक्यूटिव जेम्स सदरलैंड थे, तब ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने भी वाइव्स-गर्लफ्रेंड के साथ होने की नीतियों को अपनाया था। इससे ऑस्ट्रेलिया को एशेज दौरे पर सीरीज में अच्छे परिणाम हासिल हुए थे।
ये भी पढ़ें-सहकर्मी महिला करती थी सेक्स की डिमांड,परेशान युवक ने की आत्महत्या
सीओए ने कप्तान की मांग पर गौर करते हुए कहा है कि खिलाड़ी विदेशी दौरों पर लंबे समय तक घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में अगर उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड साथ हो, तो इससे खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो सकता है। इस नतीजे पर पहुंचने से पहले समिति ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से पिछले सप्ताह हैदराबाद में दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले बैठक की थी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


