चेक गणराज्य के कोच कोराना वायरस से संक्रमित

Ads

चेक गणराज्य के कोच कोराना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 05:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (एपी) चेक गणराज्य के कोच जारोस्लाव सिलहावी को कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाया गया है और वह स्कॉटलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में उपस्थित नहीं रहेंगे।

ग्लास्गो में होने वाले इस मैच में चेक टीम की कमान सहायक कोच जिरी काइट्री संभालेंगे।

टीम ने कहा कि एक खिलाड़ी भी कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गयी हैं। वह भी पृथकवास पर है।

चेक गणराज्य का नेशन्स लीग का अभियान वायरस से बुरी तरह प्रभावित रहा। पिछले महीने उसने अपने कई खिलाड़ियों के पॉजीटिव पाये जाने के बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में पूरी तरह से नयी टीम उतारी थी।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार