आशु के शानदार खेल से दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को हराया

Ads

आशु के शानदार खेल से दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को हराया

  •  
  • Publish Date - February 14, 2024 / 10:32 PM IST,
    Updated On - February 14, 2024 / 10:32 PM IST

कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा) आशु मलिक के 18 अंक के दम पर दबंग दिल्ली ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के  मैच में तमिल थलाइवाज पर 45-43 से जीत हासिल की।

दिल्ली की टीम  मैच के 15वें मिनट के बाद 22-9 से पिछड़ रही थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले को अपने नाम किया।

तमिल थलाइवाज के लिए नरेन्द्र ने 18 अंक जुटाये लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 21 मैचों में 74 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। तमिल थलाइवाज इतने ही मैच में 46 अंक के साथ नौवें पायदान पर है।

भाषा आनन्द पंत

पंत