आशु सिंह के शानदार खेल से दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

Ads

आशु सिंह के शानदार खेल से दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया

  •  
  • Publish Date - January 20, 2024 / 10:10 PM IST,
    Updated On - January 20, 2024 / 10:10 PM IST

हैदराबाद, 20 जनवरी (भाषा) रेडर आशु सिंह ने 17 अंक बनाए जिससे दबंग दिल्ली ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के एक रोमांचक मैच में यू मुंबा को 39-33 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी।

यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने 13 अंक बनाए।

दबंग दिल्ली इस जीत से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि यू मुंबा पहले की तरह सातवें स्थान पर है।

दोनों टीम के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मध्यांतर तक दोनों टीम 1 6-16 से बराबरी पर थी लेकिन दिल्ली ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किये।

भाषा

पंत नमिता

नमिता