कोमा से बाहर आये डेमियन मार्टिन, प्रियजनों से की बात

कोमा से बाहर आये डेमियन मार्टिन, प्रियजनों से की बात

कोमा से बाहर आये डेमियन मार्टिन, प्रियजनों से की बात
Modified Date: January 5, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: January 5, 2026 11:19 am IST

ब्रिसबेन, पांच जनवरी (एपी) गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में दिमागी बुखार का इलाज करा रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ गए हैं ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि 54 वर्ष के विश्व कप विजेता क्रिकेटर को जल्दी ही आईसीयू से बाहर कर दिया जायेगा ।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रसारक फॉक्स स्पोटर्स ने दो दिन पहले कहा था कि मार्टिन कोमा से बाहर हैं और अपने प्रियजनों से बात कर रहे हैं ।

मार्टिन के साथी खिलाड़ी रहे और दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को एक बयान में कहा ,‘‘ पिछले 48 घंटे में कुछ अविश्वसनीय सा हुआ । अब डेमियन बात कर रहा है और उसकी हालत में सुधार आ रहा है । उसकी पत्नी अमांडा सभी से कहना चाहती है कि उनकी दुआओं का असर हुआ है ।’’

मार्टिन ने आस्ट्रेलिया के लिये 67 टेस्ट खेले हैं ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में