प्रिय वैभव, बेहतरीन प्रदर्शन : कोहली का सूर्यवंशी को संदेश

Ads

प्रिय वैभव, बेहतरीन प्रदर्शन : कोहली का सूर्यवंशी को संदेश

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 11:34 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:34 AM IST

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (भाषा) एक युवा क्रिकेटर के लिये सुपरस्टार विराट कोहली से मिली प्रशंसा किसी वरदान से कम नहीं है और आईपीएल में एक और शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को यह मौका मिला ।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई ।

मैच के बाद कोहली ने वैभव की कैप पर हस्ताक्षर करके खास संदेश लिखा ,‘ प्रिय वैभव , शानदार प्रदर्शन ।’’

इस पारी से सूर्यवंशी आईपीएल के इस सत्र में अब तक सर्वाधिक रन के साथ आरेंज कैप भी पहन चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना