यू मुंबा को हराकर यूपी योद्धा प्लेआफ में

Ads

यू मुंबा को हराकर यूपी योद्धा प्लेआफ में

  •  
  • Publish Date - February 17, 2022 / 09:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

बेंगलुरू, 17 फरवरी ( भाषा ) यूपी योद्धा ने बेहतरीन रक्षण का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा को 35 . 28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के प्लेआफ में जगह बना ली ।

सुरेंदर गिल ने यूपी के लिये सर्वाधिक आठ अंक बनाये जबकि डिफेंडर आशु सिंह, शुभम कुमार और सुमित ने तीन तीन अंक बनाये ।

इस हार के साथ ही मुंबई के अभियान का अंत हो गया जो प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी ।

यू मुंबा को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये हर हालत में जीत की जरूरत थी ।

भाषा मोना

मोना