गत चैम्पियन स्पेन का सामना फीफा महिला अंडर 17 विश्व कप फाइनल में कोलंबिया से

गत चैम्पियन स्पेन का सामना फीफा महिला अंडर 17 विश्व कप फाइनल में कोलंबिया से

गत चैम्पियन स्पेन का सामना फीफा महिला अंडर 17 विश्व कप फाइनल में कोलंबिया से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 26, 2022 10:16 pm IST

मडगांव, 26 अक्टूबर ( भाषा ) गत चैम्पियन स्पेन ने जर्मनी को बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में एक गोल से हरा दिया और अब फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप फाइनल में उसका सामना कोलंबिया से होगा ।

स्पेन के लिये एकमात्र गोल 90वें मिनट में लूसिया कोरालेस ने किया । फाइनल रविवार को नवी मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

कोलंबिया ने नाइजीरिया को पेनल्टी शूटआउट में 6 . 5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं ।

शूटआउट में गैब्रियला रौद्रिगेज, स्टेफानिया पेरलाजा, मैरी एस्पितालेटा, लिंडा केसेडो, जुआना ओर्टेगन और नतालिया हर्नांडेज ने कोलंबिया के लिये गोल किये जबकि मुनोज चूक गई ।

नाइजीरिया के लिये एडेट ओफियोंग, एडिडियोंग एटिम, मिरेकल उसानी, ताइवो अफोलाबी और एस ओइनलोला ने गोल दागे ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में