दिल्ली कैपिटल्स के सात विकेट पर 159 रन

Ads

दिल्ली कैपिटल्स के सात विकेट पर 159 रन

  •  
  • Publish Date - May 21, 2022 / 09:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुंबई, 21 मई ( भाषा ) मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में ‘करो या मरो’ के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को सात विकेट पर 159 रन बनाये ।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया । दिल्ली के लिये रोवमैन पॉवेल (43) और कप्तान ऋषभ पंत (39) के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका ।

मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह ने तीन और रमनदीप सिंह ने दो विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना