हैदराबाद, 24 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने खराब लय में चल रहे पृथ्वी साव को अंतिम एकादश में नहीं रखा है। टीम में सरफराज खान को और रिपल पटेल को शामिल किया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने कहा कि उनकी टीम ने अंतिम 16 (11+ पांच इंपैक्ट विकल्प) में एक बदलाव किया है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर