दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 139 रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 139 रन का लक्ष्य
मुंबई, 21 मार्च (भाषा) यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 138 रन बनाये।
वारियर्स के लिए तहलिया मैकग्रा ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन का योगदान दिया। उन्होंने 32 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े।
कैपिटल्स के लिए एलिसे कैप्सी ने तीन विकेट झटके।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


