दिल्ली प्रीमियर लीग : सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन से हराया

Ads

दिल्ली प्रीमियर लीग : सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - August 23, 2024 / 06:57 PM IST,
    Updated On - August 23, 2024 / 06:57 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार प्रदर्शन के बूते शुक्रवार को यहां दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 को 109 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

आर्यन राणा ने 75 रन और रणजी टीम बल्लेबाज जोंटी सिद्धू की 22 गेंद में 50 रन की पारी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का स्कोर बनाया।

इसके जवाब में पुरानी दिल्ली 6 महज 12.1 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए सुमित कुमार ने 22 रन देकर चार विकेट जबकि जोंटी सिद्धू ने आठ रन देकर और मनी ग्रेवाल ने 28 रन तीन तीन विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता