डेम्पो ने वापसी करते हुए चानमारी से अंक बांटे

डेम्पो ने वापसी करते हुए चानमारी से अंक बांटे

डेम्पो ने वापसी करते हुए चानमारी से अंक बांटे
Modified Date: March 12, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: March 12, 2026 10:13 pm IST

आइजोल, 12 मार्च (भाषा) चानमारी डीसी और डेम्पो एससी ने बृहस्पतिवार को यहां राजीव गांधी स्टेडियम में इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) के पहले चरण के मैच में 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला।

चानमारी ने 15वें मिनट में सुआंगैमुना के हेडर से शुरुआती बढ़त बनाई और 43वें मिनट में मालसावमसंगा ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

डेम्पो ने पहले हाफ से ठीक पहले एक गोल कर लिया जब 45वें मिनट में सेबेस्टियन गुटिएरेज ने गोल किया।

69वें मिनट में माल्सावमसंगा रेंथलेई को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद मेजबान टीम 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई। डेम्पो ने 81वें मिनट में इसका फायदा उठाया और मार्कस जोसफ ने गोल करके मैच 2-2 से बराबर कर दिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में