डीपे के पहले गोल के दम पर बार्सिलोना ने बिलबाओ से ड्रा खेला

डीपे के पहले गोल के दम पर बार्सिलोना ने बिलबाओ से ड्रा खेला

डीपे के पहले गोल के दम पर बार्सिलोना ने बिलबाओ से ड्रा खेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: August 22, 2021 10:37 am IST

बार्सिलोना, 22 अगस्त (एपी) नीदरलैंड के स्ट्राइकर मेम्फिस डीपे ने कोच रोनाल्ड कोमैन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए बार्सिलोना की तरफ से पहला गोल दागा जिससे उनकी टीम लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पहली हार से बच गयी।

बार्सिलोना ने लचर खेल दिखाया लेकिन डीपे के गोल से वह एथलेटिक बिलबाओ को 1-1 से ड्रा पर रोकने में सफल रहा।

कोरोना महामारी के बाद पहली बार सैन मेमेस स्टेडियम में कुछ दर्शक भी पहुंचे थे जिन्होंने डीपे के 75वें मिनट में किये गये गोल से कुछ राहत की सांस ली। बिलबाओ को इनिगो मार्टिनेज ने 50वें मिनट में बढ़त दिलायी थी।

मेस्सी के पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़ने के बाद बार्सिलोना ने अपने पहले मैच में रीयाल सोसिडाड को 4-2 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे अर्जेंटीना के सुपरस्टार की कमी खली।

ला लिगा के अन्य मैचों में वेलेंसिया ने कार्लोस सोलर के 88वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से ग्रेनाडा को 1-1 से ड्रा पर रोका जबकि मालोर्का ने फर निनो के गोल से अलावेस को 1-0 से हराया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में