धवन के ‘दा वन स्पोर्ट्स’ ने ग्वालियर में ‘हाई परफोरर्मेंस सेंटर’ लांच किया

Ads

धवन के ‘दा वन स्पोर्ट्स’ ने ग्वालियर में ‘हाई परफोरर्मेंस सेंटर’ लांच किया

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 04:27 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) शिखर धवन के ‘दा वन स्पोर्ट्स’ ने बृहस्पतिवार को ग्वालियर में मध्य प्रदेश लीग और बुंदेलखंड बुल्स के साथ साझेदारी में ‘आदित्य वर्ल्ड क्रिकेट अकादमी’ में अपना पहला हाई परफोरर्मेंस सेंटर’ (एचपीसी) लांच किया।

‘दा वन एचपीसी’ पूरे भारत में इस तरह का पहला सेंटर है। इस पहल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि युवा खिलाड़ियों की पहचान, ट्रेनिंग और उन्हें खेल के शीर्ष स्तर के लिए तैयार करने के तरीके को नया रूप दिया जा सके।

ग्वालियर में ‘दा वन स्पोर्ट्स’ की अगुवाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम तकनीकी निदेशक के तौर पर करेंगे। धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा मेंटोर होंगे।

धवन ने पीटीआई से कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है इसलिए यह मेरा फर्ज है कि मैं इस खेल और इस देश के युवाओं को कुछ वापस दूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पहला एचपीसी ग्वालियर में बन रहा है। हमने बेहतरीन कोच रखे हैं जो मेरे और मेरी टीम के सोचने के तरीके को लागू करेंगे। हमने आदित्य वर्ल्ड अकादमी और बुंदेलखंड बुल्स के साथ टाई अप किया है। जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वे बुंदेलखंड बुल्स के लिए खेलेंगे। दूसरे भारतीय शहरों में भी सेंटर खोलने हैं और विस्तार करना है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर