कश्मीरी गेट से महोबा जा रही बस में लगी भयंकर आग, नौ लोगों की जलकर मौत

Ads

कश्मीरी गेट से महोबा जा रही बस में लगी भयंकर आग, नौ लोगों की जलकर मौत

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 08:16 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 08:16 AM IST

नोएडा, 24 सितंबर (भाषा) दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक महिला समेत नौ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे। दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं. गोला

गोला