ध्रुव-तनीषा की जोड़ी जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में हारी

ध्रुव-तनीषा की जोड़ी जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में हारी

ध्रुव-तनीषा की जोड़ी जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में हारी
Modified Date: March 1, 2025 / 10:09 pm IST
Published Date: March 1, 2025 10:09 pm IST

मुल्हेम एन डेर रूहर (जर्मनी), एक मार्च (भाषा) ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी शनिवार को जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के रेहान नौफाल कुशारजंतो और ग्लोरिया इमानुएल विडजाजा की जोड़ी से हारकर बाहर हो गई।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी एक घंटे तक चले मैच में 23-25, 21-10, 15-21 से हार गई।

उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में