दीक्षा आयरिश ओपन में संयुक्त 38वें स्थान पर रही

दीक्षा आयरिश ओपन में संयुक्त 38वें स्थान पर रही

दीक्षा आयरिश ओपन में संयुक्त 38वें स्थान पर रही
Modified Date: September 2, 2024 / 07:05 pm IST
Published Date: September 2, 2024 7:05 pm IST

डबलिन (आयरलैंड), दो सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर महिला आयरिश ओपन के चौथे दौर में पार 73 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर रही।

दीक्षा ने चौथे दौर में चार बोगी किये और इतने ही बर्डी लगाये। उनका का कुल स्कोर चार अंडर 288 रहा।

टूर्नामेंट में भाग ले रही तीन अन्य भारतीय त्वेसा मलिक संधू, प्रणवी उर्स और रिद्धिमा दिलावरी कट में जगह बनाने से चूक गयी थी।

चोट से वापसी कर रही इंग्लैंड की एनाबेल डिमॉक ने प्लेऑफ में फ्रांस की पॉलीन रूसिन-बूचार्ड को हराकर लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) पर पांच साल में अपना पहला खिताब जीता।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में