ला सेला ओपन में दीक्षा संयुक्त दसवें स्थान पर
ला सेला ओपन में दीक्षा संयुक्त दसवें स्थान पर
डेनिया (स्पेन), 21 जुलाई ( भाषा ) भारत की दीक्षा डागर ने अपना शानदार फॉर्म कायम रखते हुए दो अंडर 71 के स्कोर के साथ स्पेन में ला सेला ओपन गोल्फ में संयुक्त 10वां स्थान हासिल कर लिया ।
इस सत्र में चेक लेडीज ओपन जीतने वाली दीक्षा शीर्ष पर काबिज आस्ट्रिया की क्रिस्टीन वोल्फ से तीन शॉट पीछे है ।
तूफान और खराब मौसम के कारण अभी कई मुकाबले पूरे नहीं हो सके हैं ।
भारत की अमनदीप द्राल संयुक्त 64वें , वाणी कपूर और रिद्धिमा दिलावारी संयुक्त 83वें स्थान पर हैं ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


