दीक्षा संयुक्त 17वें स्थान पर

Ads

दीक्षा संयुक्त 17वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 04:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

दुबई, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने गुरूवार को यहां ओमेगा दुबई मूनलाइट क्लासिक टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर चल रही हैं।

एक अन्य भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का भी दूसरे दौर में सुधरा प्रदर्शन जारी है। वह आठ होल तक तीन अंडर पर चल रही हैं और अभी उन्हें 10 और होल खेलने हैं जिससे उनके इवन पार का स्कोर बनाने की उम्मीद है।

अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक ने दूसरे दौर में 75 का कार्ड बनाया जिससे वह छह ओवर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से 41वें स्थान पर हैं जबकि आस्था मदान संयुक्त 48वें स्थान पर खिसक गयीं।

भाषा नमिता पंत

पंत