Jio Vs Airtel 30 Days Plan: मोबाइल रिचार्ज पर बचाने हैं पैसे? 30 दिन वाले प्लान में किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? और जानिए किस कंपनी ने मारी बाजी

Ads

Jio Vs Airtel 30 Days Plan: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों के 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान 355 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। दोनों प्लान में डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। लेकिन दोनों कंपनियों के अतिरिक्त बेनिफिट्स में अंतर है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर प्लान चुन सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 12:30 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 12:31 PM IST

(Jio Vs Airtel 30 Days Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio और Airtel दोनों का 30 दिन वाला प्लान ₹355 में उपलब्ध है।
  • दोनों प्लान में 25GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • Jio प्लान में रोजाना 100 SMS और Airtel में कुल 300 SMS मिलते हैं।

नई दिल्ली: Jio Vs Airtel 30 Days Plan: अगर आपके फोन में रिलायंस जियो या एयरटेल का (Jio Vs Airtel 30 Days Plan) प्रीपेड सिम है और आप अगला रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की तुलना जरूर कर लें। दोनों कंपनियां 355 रुपये में अपना रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। दोनों में डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। लेकिन अतिरिक्त बेनिफिट्स के मामले में काफी अंतर देखने को मिलता है।

Jio के 355 रुपये प्लान में मिलते हैं ये फायदे

Reliance Jio के 355 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ कुल 25GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में कई अतिरिक्त फायदे भी शामिल करती है। इसमें तीन महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioCloud स्टोरेज, Google Gemini Pro प्लान और अन्य क्लाउड स्टोरेज जैसे बेनिफिट्स मिल सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जिन्हें ज्यादा डिजिटल सुविधाओं की जरूरत है।

Airtel के 355 रुपये प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel भी 355 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराता है। इसमें यूजर्स को 25GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा Airtel इस प्लान के साथ 5 रुपये का टॉकटाइम भी देता है। अतिरिक्त फायदे के तौर पर ग्राहकों को Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, रियल टाइम स्पैम कॉल और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही महीने में एक बार फ्री HelloTune का फायदा भी दिया जाता है।

Jio और Airtel प्लान में अंतर

दोनों प्लान की कीमत और वैलिडिटी एक जैसी है लेकिन सुविधाओं में (Jio Vs Airtel 30 Days Plan) अंतर है। Jio जहां रोजाना 100 SMS की सुविधा देता है, वहीं Airtel कुल 300 SMS उपलब्ध कराता है। Jio के प्लान में टॉकटाइम नहीं मिलता, जबकि Airtel में 5 रुपये का टॉकटाइम ऑफर करता है। दोनों कंपनियों के अतिरिक्त बेनिफिट्स भी अलग-अलग हैं। ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio और Airtel का 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान कितने रुपये का है?

Jio और Airtel दोनों का 30 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान ₹355 का है।

Jio के ₹355 प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

Jio के इस प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और कई अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel के ₹355 प्लान में कितने SMS मिलते हैं?

Airtel के ₹355 प्लान में कुल 300 SMS की सुविधा दी जाती है।

Jio और Airtel के प्लान में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

दोनों प्लान में SMS लिमिट, टॉकटाइम और अतिरिक्त बेनिफिट्स का अंतर है। Jio में रोजाना SMS मिलते हैं, जबकि Airtel कुल SMS और टॉकटाइम देता है।