Raipur Crime News: एक घर 5 लाश, 8 महीने पहले हुई थी शुरुआत! Raipur में उस रात क्या हुआ? बड़ा खुलासा |

Ads

रायपुर का एक इलाका... जहां से सड़न की बदबू आ रही थी। जब उस घर का दरवाजा खुला, तो चार लाशें जमीन पर पड़ी थीं... और एक शव फंदे से झूल रहा था। उस घर में ऐसा क्या हुआ, क्या है ये पूरा मामला... रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) भी रहती थीं।

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 01:49 PM IST

Raipur Crime News: एक घर 5 लाश, 8 महीने पहले हुई थी शुरुआत! Raipur में उस रात क्या हुआ? बड़ा खुलासा |