दीक्षा चेक लेडिज ओपन में शीर्ष 10 में पहुंची

Ads

दीक्षा चेक लेडिज ओपन में शीर्ष 10 में पहुंची

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

बेरॉन (चेक गणराज्य), 26 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर टिपस्पोर्ट्स चेक लेडिज ओपन के दूसरे दौर में शनिवार को बोगी रहित चार अंडर 68 के कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष 10 में पहुंच गयी है।

अदिति आशोक के बाद 2019 में लेडिज यूरोपीयन टूर पर विजेता बनने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं दीक्षा ने पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला था। दूसरे दौर के बाद उनका स्कोर छह अंडर का है।

टूर्नामेंट में भाग ले रही अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक (71-74) के लिए कट में जगह बनाना मुश्किल होगा जबकि पहले दौर में 83 का कार्ड खेलने वाली आस्था मदान के लिए कट में जगह पाना लगभग असंभव है ।

त्वेसा का स्कोर एक ओवर का है जबकि कट के पार-स्कोर के बराबर रहने की संभावना है।

इस महीने दीक्षा एमुंडी चेक लेडीज चैलेंज गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त छठें स्थान पर रही थी।

भाषा आनन्द मोना

मोना