दीक्षा संयुक्त 79वें स्थान पर

दीक्षा संयुक्त 79वें स्थान पर

दीक्षा संयुक्त 79वें स्थान पर
Modified Date: July 15, 2023 / 03:23 pm IST
Published Date: July 15, 2023 3:23 pm IST

लंदन, 15 जुलाई (भाषा) फॉर्म में चल रही भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अरामको टीम सीरीज के पहले दौर में पांच ओवर 78 का निराशाजनक कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 79वें स्थान पर चल रही हैं।

दीक्षा ने छह बोगी की और 18वें होल में महज एक बर्डी लगायी।

शीर्ष 60 और संयुक्त स्थान पर रहने वाली गोल्फर ही दो दौर के बाद कट हासिल कर पायेंगी जिससे दीक्षा को दूसरे दौर में मजबूत कार्ड खेलने की दरकार होगी।

साथी भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने तीन बोगी और एक डबल बोगी के बाद दो बर्डी लगायी जिससे वह संयुक्त 104वें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में