दिविज शरण मरे रिवर ओपन के अगले दौर में, बोपन्ना बाहर

दिविज शरण मरे रिवर ओपन के अगले दौर में, बोपन्ना बाहर

दिविज शरण मरे रिवर ओपन के अगले दौर में, बोपन्ना बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 3, 2021 2:40 pm IST

मेलबर्न, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और उनके जोड़ीदार इगोर जेलेने ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी जबकि हमवतन रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ मरे रिवर ओपन से बाहर हो गये।

शरण और उनके स्लोवाकियाई जोड़ीदार ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान और स्पेन के एलबर्ट रामोस-विनोला को 4-6 6-3 10-8 से हराकर 320,778 डॉलर ईनामी राशि के पुरूष युगल प्री क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

अब उनका सामना जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन की पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।

वहीं बोपन्ना और डेनमार्क के फ्रेडरिक निल्सन को आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैंस की वाइल्ड कार्ड जोड़ी से 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सुमित नागल भी सोमवार को पुरूष एकल के शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गये थे। इससे एटीपी 250 टूर्नामेंट में अब बस शरण ही एकमात्र भारतीय बचे हैं।

यह सोमवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये आयोजित टूर्नामेंट में से एक है।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में