जोकोविच को हराकर गत चैम्पियन सिनर विम्बलडन फाइनल में, मुकाबला ज्वेरेव से

जोकोविच को हराकर गत चैम्पियन सिनर विम्बलडन फाइनल में, मुकाबला ज्वेरेव से

जोकोविच को हराकर गत चैम्पियन सिनर विम्बलडन फाइनल में, मुकाबला ज्वेरेव से
Modified Date: July 10, 2026 / 11:31 pm IST
Published Date: July 10, 2026 11:31 pm IST

लंदन, 10 जुलाई (एपी) गत चैम्पियन यानिक सिनर ने सात बार के विजेता नोवाक जोकोविच को 6 . 4, 6 . 4, 6 . 4 से हराकर विम्बलडन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा ।

ज्वेरेव ने ब्रिटिश वाइल्ड कार्डधारी आर्थर फेरी को 7 . 6, 6 . 2, 6 . 4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई ।

ज्वेरेव ने एक महीना पहले ही फ्रेंच ओपन खिताब जीता है ।

महिला फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा का सामना लिंडा नोस्कोवा से होगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में