फ्रेंच ओपन, विम्बलडन से बाहर हो सकते हैं जोकोविच

Ads

फ्रेंच ओपन, विम्बलडन से बाहर हो सकते हैं जोकोविच

  •  
  • Publish Date - February 15, 2022 / 03:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

लंदन, 15 फरवरी (एपी) नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को प्रसारित साक्षात्कार में कहा कि अगर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अनिवार्य हुआ तो वह फ्रेंच ओपन और विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर रहने के लिए तैयार हैं।

बीबीसी से बात करते हुए 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने कहा कि उनका टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अगले दो ग्रैंडस्लैम और कई अन्य टूर्नामेंट में नहीं खेलकर इसकी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं अपने फैसले के नतीजों को समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि अगर मेरा टीकाकरण नहीं हुआ है तो मुझे पता है कि मैं अभी अधिकतर टूर्नामेंट के लिए यात्रा नहीं कर पाऊंगा।’’

एपी सुधीर

सुधीर