Reported By: Rajesh Mishra
,Congress Protest News/ image source: IBC24
Congress Protest News: रायपुर/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज , पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इलाके के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सूरजपुर पहुंचे और धरने में शामिल हुए। कांग्रेसी पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाने के सामने जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किए जाने के विरोध में धरना दे रहे हैं। (Congress Protest News) कांग्रेस के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज करने और थानेदार पर कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं।
Congress Protest News: आज दीपक बैज ने धमकी दी है कि अगर नरेंद्र जैन पर दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की गई और दोषी थानेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी आमरण अनशन की धमकी दी है। कांग्रेस का आरोप है कि शिवानंदपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य सरकार के इशारे पर उनके जिला अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस के बढ़ते विरोध को देखते हुए विश्रामपुर थाना में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। (Congress Protest News) वहीं कांग्रेस के इस धरने पर केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आर्म्स एक्ट के जो प्रावधान है उस पर कार्रवाई होगी ।सभी अवैध काम में कांग्रेस के नेता एकजुट होते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-