डीएलटीए ने ‘लीज’ शर्तों के उल्लंघन से इनकार किया

Ads

डीएलटीए ने ‘लीज’ शर्तों के उल्लंघन से इनकार किया

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:56 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) ने शुक्रवार को जमीन लीज की शर्तों के कथित उल्लंघन से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि लीज या भूमि उपयोग नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

संघ इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इनका समय आगामी अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) चुनावों से जुड़ा हो सकता है।

यह स्पष्टीकरण उन दावों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि एक कानूनी नोटिस के जरिए आर के खन्ना टेनिस परिसर वाली प्रमुख सरकारी जमीन की ‘लीज’ शर्तों के कथित उल्लंघन को लेकर डीएलटीए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यह घटनाक्रम आगामी एआईटीए चुनावों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिनमें राष्ट्रीय महासंघ के नियंत्रण को लेकर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

एक बयान में डीएलटीए ने आरोप लगाया कि नोटिस का उद्देश्य संघ की छवि खराब करना और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

संघ ने कहा, ‘‘मीडिया में प्रकाशित लेख का समय भी संदिग्ध प्रतीत होता है क्योंकि यह एआईटीए के आगामी चुनावों से प्रभावित लगता है।’’

डीएलटीए ने कहा कि परिसर में विकसित सभी सुविधाएं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, विशेष रूप से भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा निर्धारित शर्तों और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ किए गए समझौता ज्ञापन के अनुसार बनाई गई हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना