रायपुर : Raipur Copper Wire Theft : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों एक बेहद अनोखा और शातिर चोर गिरोह सक्रिय है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यह गैंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों को निशाना बनाकर उनकी छतों और बाहर लगे एसी (AC) के आउटर यूनिट से कॉपर (तांबा) वायर चोरी कर रहा है। कई जगहों से तो यह गिरोह पूरा का पूरा एसी आउटर ही उड़ा चुका है।
चोरों के इस गिरोह ने बीती रात शंकर नगर स्थित आकाश टावर की छत पर धावा बोला। यहाँ चोरों ने एक साथ 7 से 8 एसी के आउटर तोड़ डाले और उनमें से महंगे कॉपर वायर निकालकर फरार हो गए। यह गिरोह अब तक रायपुर शहर के 2 से 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
आकाश टावर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस में मामला (FIR) दर्ज कराया गया है। Raipur City Crime News पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।लगातार हो रही इन चोरियों से शहर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिकों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।