Haridwar Kanwariya Drowning News / Image source : aii
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत हो गई। यह दुखद घटना जटवाड़ा पुल के पास घटी, जब अपने एक साथी को बचाने के चक्कर में एक-एक करके चार लोग गहरे पानी में समा गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से जल लेने के लिए हरिद्वार आए थे। यात्रा के दौरान जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय जब एक दोस्त पानी के तेज बहाव में बहने लगा और डूबने लगा, तो उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते चारों कांवड़िए नहर में डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलमौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से चारों कांवड़ियों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।