ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दो पदक जीते

Ads

ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दो पदक जीते

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 04:50 PM IST

गांधीनगर, 13 मई (भाषा) भारत की भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को यहां 2026 एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

ज्ञानेश्वरी ने स्नैच वर्ग में रजत और फिर इसी स्पर्धा में कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

चीन की जिनलान झाओ ने कुल 216 किग्रा भार उठाकर इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि वियतनाम की होआई हुओंग गुयेन को कुल 195 किग्रा वजन उठाने पर रजत पदक मिला।

कोमल कोहर ने सोमवार को महिलाओं की 48 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था।

सोमवार से शुरु हुई इस चैंपियनशिप में 28 एशियाई देशों और दो राष्ट्रमंडल देशों के 178 भारोत्तोलक हिस्सा ले रहे हैं और यह 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।

भाषा नमिता मोना

मोना