ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा

ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा

ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा
Modified Date: April 7, 2024 / 10:37 pm IST
Published Date: April 7, 2024 10:37 pm IST

कोलकाता, सात अप्रैल (भाषा) साउल क्रेस्पो और क्लिटन सिल्वा के गोल की मदद से ईस्ट बेंगल एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया।

बेंगलुरू की तरफ से एकमात्र गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया। उन्होंने पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। इस हार से बेंगलुरू की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गई।

ईस्ट बंगाल इस जीत से 21 मैच में 24 अंकों के साथ आईएसएल अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

ईस्ट बंगाल तालिका में चेन्नईयिन एफसी (सातवें) और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (आठवें) से आगे हो गया है। बेंगलुरू एफसी के 21 मैच में 22 अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में