विश्व कप से बाहर होने के बाद इक्वाडोर के कोच सबेस्टियन बेकासेसे ने पद छोड़ा

Ads

विश्व कप से बाहर होने के बाद इक्वाडोर के कोच सबेस्टियन बेकासेसे ने पद छोड़ा

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 04:08 PM IST

मैक्सिको सिटी, एक जुलाई (एपी) इक्वाडोर के विश्व कप से बाहर होने के बाद सबेस्टियन बेकासेसे ने टीम के कोच का पद छोड़ दिया है।

अर्जेंटीना के 45 साल के इस कोच ने मंगलवार रात मेजबान मैक्सिको के खिलाफ 0-2 की हार के बाद इसकी पुष्टि की।

बेकासेसे ने कहा, ‘‘विश्व कप खत्म होने के साथ ही मेरा अनुबंध भी खत्म हो रहा है। अब हम जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि ड्रेसिंग रूम भाईचारे की भावना से भरा है। मैं इन खिलाड़ियों, योद्धाओं के इस समूह और इक्वाडोर की राष्ट्रीय टीम से प्यार, सम्मान, प्रतिबद्धता और सराहना लेकर जा रहा हूं।’’

बेकासेसे दो साल तक टीम के प्रभारी रहे। उन्होंने अपने पांचवें विश्व कप में खेल रहे इक्वाडोर को दूसरी बार नॉकआउट दौर में पहुंचाया। उनकी टीम ने ग्रुप चरण में चार बार की चैंपियन जर्मनी पर यादगार जीत दर्ज की।

बेकासेसे ने कहा, ‘‘जब हमने यह सफर शुरू किया था तो अधिक उम्मीदें नहीं थीं, किसी को हमारे यहां तक पहुंचने की अधिक उम्मीद नहीं थी। लेकिन हमने यह कर दिखाया। हमने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम उस कामयाबी को दोहरा नहीं सके।’’

मैक्सिको के जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के पहले हाफ में किए गए गोल ने इक्वाडोर को टूर्नामेंट से बाहर किया।

बेकासेसे ने कहा, ‘‘हमने एक शानदार विरासत बनाई है और सम्मान, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ यह सफर तय किया है।’’

एपी सुधीर

सुधीर