पीडीए को जोड़ने और पार्टी के लिये धन जुटाने के मकसद से सपा ने शुरू किया अभियान

Ads

पीडीए को जोड़ने और पार्टी के लिये धन जुटाने के मकसद से सपा ने शुरू किया अभियान

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 05:01 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 05:01 PM IST

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को पार्टी से जोड़ने और धन एकत्र करने के लिये बुधवार को ‘पीडीए स्वाभिमान सहयोग अभियान’ शुरू किया।

सपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ‘पीडीए स्वाभिमान सहयोग अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति क्यू.आर. कोड स्कैन करके कम से कम 20 रुपये का योगदान कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद कार्यकर्ताओं से धन इकट्ठा करना और उन्हें पार्टी के कामकाज में शामिल करना है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह सिर्फ धन एकत्र करने का अभियान नहीं है, बल्कि पीडीए को पार्टी से जोड़ने की कोशिश भी है।

उन्होंने कहा, ”इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति क्यू.आर. कोड स्कैन करके कम से कम 20 रुपये का योगदान कर सकता है।”

पार्टी सूत्रों ने कहा कि इकट्ठा किए गए धन का इस्तेमाल पार्टी के कामकाज में किया जाएगा और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

भाषा अभिनव सलीम जोहेब

जोहेब