मिस्र को 3 . 2 से हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में

Ads

मिस्र को 3 . 2 से हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 11:48 PM IST

अटलांटा, सात जुलाई (एपी) एंजो फर्नांडिज के स्टॉपेज टाइम में किये गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3 . 2 से हराकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मिस्र के लिये यासिर इब्राहिम और मुस्तफा जिको ने गोल करके 2 . 0 से बढत बना ली थी । अर्जेंटीना के लिये क्रिस्टियन रोमेरो और लियोनेल मेस्सी ने दो गोल करके टीम को वापसी दिलाई ।

मेस्सी पहले हाफ में पेनल्टी चूक गए थे जिनका शॉट मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबीर ने बचा लिया था ।

एपी मोना

मोना