विश्व जूनियर हॉकी में इस देश के आठ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, स्वीडन टीम के स्टाफ के दो सदस्य भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव
विश्व जूनियर हॉकी में इस देश के आठ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, स्वीडन टीम के स्टाफ के दो सदस्य भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव
एडमंटन (कनाडा), 19 दिसंबर (एपी) ।अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) ने कहा है कि विश्व जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में भाग ले रही जर्मनी की टीम के आठ खिलाड़ियों को एडमंटन में जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है।
ये भी पढ़ें- 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर, बिहार सरकार ने जार..
महासंघ ने कहा कि जर्मन खिलाड़ी गुरुवार तक पृथकवास पर रहेंगे। जर्मनी को 25 दिसंबर को फिनलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था।
ये भी पढ़ें- 10 जनपथ में कांग्रेस की शनिवार को अहम बैठक, सोनिया ने नाराज नेताओं …
आईआईएचएफ ने इसके साथ ही कहा कि स्वीडन टीम के स्टाफ के दो सदस्यों का परीक्षण भी पॉजीटिव आया है। वे सोमवार तक पृथकवास पर रहेंगे। स्वीडन को सोमवार को कनाडा के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलना है।

Facebook


