इमामी समूह ईस्ट बंगाल में निवेशक की भूमिका से बाहर, मुख्य प्रायोजक बना रहेगा

इमामी समूह ईस्ट बंगाल में निवेशक की भूमिका से बाहर, मुख्य प्रायोजक बना रहेगा

इमामी समूह ईस्ट बंगाल में निवेशक की भूमिका से बाहर,  मुख्य प्रायोजक बना रहेगा
Modified Date: August 25, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: August 25, 2026 6:19 pm IST

कोलकाता, 25 अगस्त (भाषा) इमामी समूह ने मंगलवार को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब में निवेशक और प्रबंधन भागीदार के रूप में अपनी भूमिका आधिकारिक तौर पर समाप्त करते हुए क्लब में अपनी पूरी हिस्सेदारी और उससे जुड़े मतदान अधिकार ईस्ट बंगाल को वापस हस्तांतरित कर दिए हैं।

इमामी इस टीम के साथ हालांकि बतौर प्रायोजक बना रहेगा।

इमामी ने एक बयान में कहा कि निवेश और प्रबंधन की भूमिका से पीछे हटने के बावजूद वह ईस्ट बंगाल क्लब के साथ प्रायोजक के तौर पर जुड़ा रहेगा और क्लब की खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देता रहेगा।

समूह ने स्पष्ट किया कि सभी शेयर और उनसे जुड़े मतदान अधिकार क्लब को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ईस्ट बंगाल में इमामी की निवेशक और प्रबंधक के रूप में भूमिका समाप्त हो गई है।

इमामी और ईस्ट बंगाल के बीच निवेशक के तौर पर अलग होने की बात पहले ही सामने आ चुकी थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब इमामी के स्वामित्व ढांचे के तहत ईस्ट बंगाल ने पिछले सत्र में 22 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब अपने नाम किया था।

खिताबी सफलता के बाद क्लब में बड़ा बदलाव भी हुआ। मुख्य कोच ऑस्कर ब्रुजोन ने पद छोड़ दिया और उनकी जगह एंटोनियो लोपेज हबास ने मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में