इंग्लैंड ने हमें कम करके आंका: तीक्षणा

Ads

इंग्लैंड ने हमें कम करके आंका: तीक्षणा

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 10:12 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 10:12 PM IST

बेंगलुरु, 26 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा ने इंग्लैंड पर तंज कसते हुए गुरुवार को यहां कहा कि गत चैंपियन टीम ने उनकी टीम को कम करके आंका और इसलिए उसे आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 156 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा के अर्धशतकों की मदद से आसान जीत दर्ज की।

तीक्षणा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘उन्होंने हमारी टीम को कम करके आंका क्योंकि हमने तीन मैच गंवाए थे और केवल नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘यही वजह थी कि परिणाम हमारे पक्ष में रहा क्योंकि हमने अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया। हम सरल रणनीति के साथ मैदान पर उतरे थे और इसलिए आज हम जीतने में सफल रहे।’’

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर