रांची, 25 फरवरी (भाषा) भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रन पर समेट दिया।
पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल करने वाले इंग्लैंड ने भारत को 192 रन का लक्ष्य दिया।
इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर पांच जबकि कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर