Sam Northeast record: इस खिलाड़ी ने की महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की बराबरी, ठोक दिए 400 से भी ज्यादा रन, बने सदी के टॉप स्कोरर
उनके पास मौका नहीं था वरना वो ब्रायन लारा के 501 रन के विश्व रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर को चुनौती देने का प्रयास जरुर करते
Sam Northeast record: इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम नॉर्थईस्ट ने शनिवार को खेले गए इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के मैच में ग्लेमोर्गन टीम की ओर से नया रिकार्ड बना दिया। उन्होंने एक ही पारी में 410 रन नाबाद बनाए जिसके बाद वह 400 से ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनके पास मौका नहीं था वरना वो ब्रायन लारा के 501 रन के विश्व रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर को चुनौती देने का प्रयास जरुर करते। ग्लेमोर्गन ने लीसेस्टरशर के खिलाफ पांच विकेट पर 795 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी।
सैम नॉर्थईस्ट का बड़ा रिकॉर्ड
नॉर्थईस्ट ने अपनी पारी के दौरान 450 गेंद का सामना किया जिसमें 45 चौके और तीन छक्के शामिल थे। एलीट स्तर के क्रिकेट में यह इस सदी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इस 32 साल के खिलाड़ी ने 2004 में ब्रायन लारा के इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए नाबाद 400 रन के टेस्ट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः इस जिले में धारा 144 लागू, आगामी त्यौहार के मद्देनजर यहां लिया गया फैसला
इस खास लिस्ट में हुए शामिल
उनकी यह पारी सर्वकालिक सर्वोच्च स्कोर में नौंवे स्थान पर है। केवल आठ खिलाड़ी ही इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 400 या इससे ज्यादा रन का स्कोर बना पाए हैं। लारा की तरह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड ने दो मौकों पर 400 रन का स्कोर पार किया था।
लारा भी बना चुके हैं 400 रन
नॉर्थईस्ट की पारी इंग्लिश काउंटी मैच में 400 रन से ज्यादा का चौथा स्कोर है जो लारा की पारी के बाद बना है। आर्ची मैकलॉरेन (424 रन) ने 1895 और ग्रीम हिक (405 रन) ने 1988 में यह कारनामा किया था।

Facebook


