ईपीएल : केन के बिना ब्राइटन से हारी टोटेनहम

Ads

ईपीएल : केन के बिना ब्राइटन से हारी टोटेनहम

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 05:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

ब्राइटन, एक फरवरी ( एपी ) चोटिल स्ट्राइकर हैरी केन के बिना उतरी टोटेनहम की टीम को प्रीमियर लीग फुटबॉल में ब्राइटन ने 1 . 0 से हरा दिया जिससे जोस मोरिन्हो की टीम अब शीर्ष चार से छह अंक पीछे हो गई है ।

ब्राइटन के लिये 17वें मिनट में लिएंड्रो टोसार्ड ने गोल किया ।

केन दोनों टखनों में चोट के कारण टीम से बाहर हैं । उनकी जगह जेरेथ बेल ने ली लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके ।

एपी

मोना

मोना